latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

रेलवे कॉलोनी में 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ

Latehar 12-hour continuous Hari Kirtan begins in Railway Colony

लातेहार | श्री रामनवमी के अवसर पर लातेहार रेलवे कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में गुरुवार देर शाम 12 घंटे का हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ। समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह, मधेश्वर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजीत कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि डॉ. चंदन कुमार सिंह एवं राजेश कुमार गुप्ता ने कीर्तन मंडली को अंग वस्त्र प्रदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि रामनवमी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो भगवान राम के जन्म की जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री राम धर्म की जीत और अधर्म के नाश का प्रतीक है। भगवान राम की जीवन कथा सत्य, न्याय और नैतिकता के मूल्यों को दर्शाती है। कीर्तन मंडली का नेतृत्व कर रहे प्रसिद्ध लोक गायक प्रदुमन सम्राट ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक से बढ़कर एक भजन गाकर कीर्तन मंडली के कलाकारों ने मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई एवं मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान से महावीरी ध्वज खड़ा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में संजय कुमार सिंह, उमाशंकर वर्मा, नंदन कुमार सिंह समेत कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button