latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं: उपायुक्‍त

लातेहार। श्रीरामनवमी पूजा महास‍मिति, लातेहार के द्वारा रामनवमी पर्व के मौक पर नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी. इसका शुभांरभ महासमिति के संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता, जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, विकास आयुक्‍त सैयद रियाज अहमद,अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक व नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने संयुक्‍त रूप से किया. इससे पूर्व आयोजित मंचीय कार्यक्रम में उपायुक्‍त ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबों के आदर्श हैं. उन्‍होने समाज में एक मर्यादा स्‍थापित की थी. इसलिए वे मर्यादा पुरूषोत्‍तम कहलाये. मौके पर महासमिति के मुख्‍य संरक्षक सह पूर्व मंत्री श्री राम नेे कहा कि लातेहार हमेशा से ही सांप्रदायिक सोहार्द की मिशाल  पेश करता आया है. उन्‍होने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. उन्‍होने कहा कि श्रीरामचरित मानस सिर्फ एक ग्रंथ नहीं है बल्कि सामाजिक शास्‍त्र भी है. हमें इसे आत्‍मसात करने की जरूरत है. इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम आज जन्‍म उत्‍सव है और इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि रामनवमी हमे एकसूत्र में बांधता है. भगवान श्री राम का जन्मोत्सव के रूप में हम इस पर्व को मनाते हैं.जय कुमाार सिंह ने कहा कि लातेहार सामाजिक सौहार्द का मिशाल पेश करता आया है. आफताब आलम ने कहा कि आज भगवान राम जी जन्म उत्सव मना रहें हैं.लातेहार आपसी एकता की मिशाल पेश करता आया है. यहां हर धर्म और संप्रदाय के लोग एक दूसरे के पर्व मनाते आए है. महासमिति के अध्‍यक्ष प्रभात कुमार ने अतिथियों का स्‍वागत किया. इससे पहले अतिथियों को पगड़ी, स्‍मृति चिन्‍ह व अंग वस्‍त्र भेंट कर सम्‍मानि‍त किया गया. मौके पर झारखंड राज्‍य पिछड़ा आयोग के सदस्‍य लक्षमण यादव,  राजधनी प्रसाद यादव, त्रिभुवन पांडेय, राजन तिवारी, पंकज तिवारी, विशाल भास्‍कर, रघुवीर यादव, रंजीत कुमार, रामहरि प्रसाद, संतोष पांडेय, सुभाष सिंह, सोनू सिंह, हिमांशु कुमार, अमीत कुमार, मोनू कुमार, सुमीत कुमार, उज्‍जवल कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे. अतिथियों ने महावीर मंदिर में आरती की और क्षेत्र सुख समृद्धि की कामना कर शोभा यात्रा को रवाना किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button