


कार्यकारी अध्यक्ष श्री तिवारी ने स्वागत भाषण के दौरान जिला मुख्यालय में वॉलीबॉल खेल मैदान की स्थिति की ओर विधायक का ध्यानाकृष्ट कराया. बता दें कि स्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) एवं वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) के आह्वान पर झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित अस्मिता महिला वालीबॉल लीग का आयोजन किया गया है. विधायक प्रकाश राम दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और वॉलीबॉल सर्विस कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. प्रतियोगिता में 12 महिला टीम भाग ले रही है. पहले दिन 15 मैच खेले गये. डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार ने अपने सभी पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी.
उद्घाटन समारोह में विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, पवन कुमार, विशाल चंद्र साहू, अशोक दास, सोनू सिंह, नागमणि, सुभाष सिंह, उपाध्यक्ष विवेकचंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सदस्य शुभम कुमार साव, शिवम मांझी, कमलेश उरांव, आशुतोष ठाकुर, अविनाश कुमार, विवेक कुमार, सागर कुमार, कन्हैया पांडेय, उत्कर्ष राज, अनुराग कुमार युवराज सिंह सोनू कुमार उपस्थित थे.