latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

लातेहार की रूपा व प्रियंका खेलो इंडिया झारखंंड का करेगी प्रतिनिधित्‍व

लातेहार। 25 मार्च से तीन अप्रैल तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के तीन शहरों (रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा) में आयोजित किये जा रहे प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय (ट्राइबल) गेम्स में लातेहार जिला की कबड्डी खिलाडी रूपा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी का चयन हुआ है. रूपा व प्रियंका रायपुर में 30 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित  कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंंड टीम का प्रतिनिधित्‍व करेगी. लातेहार जिला कबड्डी एसोसिएशन के मुख्य कोच कृष्ण यादव (राष्‍ट्रीय कोच एवं ऑफिसियल) ने बताया की भारत सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम की सफलता एवं लोकप्रियता को ओर आगे बढाने के लिए पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कबड्डी भी मुख्य खेलों में रखा गया है.  लातेहार जिला में पिछले वर्षों से अपने स्वदेशी खेल कबड्डी के लिए गाव-गाव में निरंतर प्रयास किये जा रहे है एवं इसके परिणाम भी दिखने लगे है. आज खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स कबड्डी के लिए सासंग गांव की रूपा कुमारी एवं बिश्रामपुर की प्रियंका कुमारी का झारखंंड टीम में चयन हुआ है. प्रियंका कुमारी पहले भी अंडर-18 के प्रथम नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है.  इसके अलावा इसी वर्ष के शुरुआत में 72वीं राष्ट्रिय महिला कबड्डी में भी लातेहार की धनिता कुमारी का चयन हुआ था.  रूपा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी की इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी सचिव आनंद सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सह सचिव अनुज राम, कोच कृष्ण यादव, कबड्डी एसोसियेशन ऑफ़ झारखण्ड के चेयरमैन बिपिन कुमार सिंह, झारखंंड कोच तेजनारायण माधव, अलोक कुमार, सीताराम रजक, सॉफ्टबॉल अध्यक्ष मदन गुप्ता, लातेहार जिला योग एसोसिएशन के सचिव प्रशांत कुमार,  खिलाडी सुलेखा, सुषमा, धनिता, बनिता, सोनी, प्रीटी, मीना, शुशीला, पूनम, निरासो, प्रिय आदि ने दोनों खिलाडियों बधाई दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button