लातेहार। जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम मैदान स्थित में सोमवार को “अस्मिता” महिला वॉलीबॉल लीग का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया. स्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) एवं वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएफआई) के आह्वान पर झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद थे. समापन समारोह में जिला वालीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी के द्वारा डीएसओ श्री त्रिपाठी को प्रतियोगिता का स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत और अभिनंदन किया. जिला खील पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि लातेहार में वॉलीबॉल का बहुत अच्छा माहौल है. अस्मिता का मतलब ही वूमेन एंपावरमेंट है. आप मजबूत बने, स्वावलंबी बने और और खुद डिसीजन लेने में सक्षम हो सके. ग्रुप “ए” से डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार की टीम विजेता एवं केंद्रीय विद्यालय, लातेहार की उपविजेता रही. जबकि ग्रुप बी से एलवीसी रेड विजेता एवं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनिका की टीम उपविजेता रही. तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय माणिक की टीम ने केंद्रीय विद्यालय लातेहार की टीम को 2-0 से पराजित किया और तीसरा स्थान पर रहे. जबकि “अस्मिता” महिला वालीबॉल लीग 2026, लातेहार के फाइनल मैच में डे बोर्डिंग बालिका वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार की टीम ने एलवीसी रेड को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. समापन वितरण समारोह में कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, जीम ट्रेनर आसिफ अली प्रिंस, केआईसी एथलेटिक्स प्रशिक्षक कमल कुमार सदस्यों में शुभम कुमार साव, शिवम पासवान, कमलेश उरांव, आशुतोष ठाकुर, अविनाश कुमार, विवेक कुमार, सागर कुमार, कन्हैया पांडेय, उत्कर्ष राज, अनुराग कुमार युवराज सिंह सोनू कुमार उपस्थित थे.