ब्रेकिंग न्यूज़लातेहार
आंधी व तूफान ने मचायी तबाही


इसी प्रकार जलता ग्राम में रानी शिवानी पोल्ट्री फार्म केे संचालक पंचम प्रसाद के फार्म हाउस को काफी नुकसान पहुंचा है. फार्म हाउस में मुर्गे के चुजे रखे गये थे. जो इस आंधी व तूफान में काफी संख्या में चूजेे मर गये और फार्म हाउस की एस्बेस्टस सीट क्षतिग्रस्त हो गयी. श्री प्रसाद ने बताया कि तकरीबन चार से पांच लाख रूपये का नुकसान उन्हें हुआ है.
इस तूफान ने सदर प्रखंड के केड़ू ग्राम के सोनी देवी पति सुनील मोची के खपरैल घर को काफी नुकसान पहुंचाया है. घर मेंंर खे सामान नष्ट हो गये. वहीं बरवाडीह के कूटमू चौक पर विनोद प्रसाद के होटल का एस्बेस्टस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पीड़ित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. 