latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारसरस्‍वती विद्या मंदिर

सरस्‍वती विद्या मंदिर में मनायी गयी महात्‍मा बुद्ध की जयंती

लातेहार। शहर के धर्मपुर पथ में अवस्थित सरस्‍वती विद्या मंदिर में शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा के पर गौतम बुद्ध जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई.  इस अवसर पर विद्यालय के ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भगवान गौतम बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश से अवगत कराने हेतु एक शॉर्ट मूवी प्रदर्शित की गई. विद्यार्थियों ने बड़े ध्यान एवं रुचि के साथ फिल्म का अवलोकन किया तथा उनके विचारों से प्रेरणा प्राप्त की. इस अवसर पर आचार्य रितेश रंजन गुप्‍ता ने अपने संबोधन में कहा कि “गौतम बुद्ध के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं. उनके बताए मार्ग पर चलकर हम एक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया. जयंती प्रमुख फूलचंद कुमार सिंह ने महात्मा बुद्ध की जीवनी को संक्षेप में बताया. विद्यालय की छात्रा रुचि कुमारी ने महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को बच्चों के सामने रखा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा उन्हें सत्य, शांति और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गौतम बुद्ध के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button