


पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में काफी महत्वपूर्ण है, इससे युवाओं के प्रतिभा निखरती है व नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है. राज्य सरकार खिलाड़ियों के विकास को लेकर लगातार काम कर रही हैं. आज राज्य के कई युवा आईपीएल व विभिन्न खेलों में राज्य व देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उद्घाटन मैच धमधमियां खलारी व मैक्लुस्कीजंग के बीच खेला गया. धमधमिया की टीम विजयी रही.
कार्यक्रम में मंच का संचालन मनीष कुमार गुप्ता व सौरभ श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, राजेश चंद्र पांडेय, महेंद्र प्रसाद साहू, मनोज चौधरी, सुशील यादव, अंकित तिवारी, साजिद खान, अंकित कुमार, दारा सिंह, मनीष कुमार, पवन कुमार, सुधाकर मिश्रा, अनिकेत भास्कर, अरुण शर्मा समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.