लातेहार। चंदवा के टोरी स्टेशन के पूर्व रेलमार्ग के परसाही-भंडारगढ़ा स्थित पोल संख्या 182/28 व 182/29 के बीच अंडरब्रिज पास निर्माण करने की मांग ग्रामीण वर्षों से कर रहे हैं. लेकिन इसका निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है. इसे ले कर ग्रामीणों की एक बैठक शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर गंझू की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.
Advertisement
मौेक पर मुख्य रूप से मौजूद पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने कहा कि परसाही-भंडारगढ़ा बीच रेल लाइन पार कर निकलने वाले एक मात्र रास्ते पर रेलवे लाइन बिछाने का कार्य रेलवे के द्वारा किया जा रहा है. इस कारण कारण रास्ते में गढ्ढा हो गया है. रेलवे विभाग द्वारा गढ्ढा खोदे जाने से रास्ता बंद हो गया है. इस कारण इस रास्ते से आवाजाही कर रहे है कई गांवों के सैंकड़ों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Advertisement
उन्होने बताया कि इस रास्ते से तिलैयादामर, तुरी सोंत, मरमर, फुलटांड़, लोहसिंगना, महुआमिलन,पिपराही और भंडारगढ़ा गांव के लोग आवागमन करते हैं. इस रास्ते पर अंडरपास ब्रिज निर्माण के लिए अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी दिया गया है लेकिन अबतक कोई पहल नहीं किया गया. रवि शंकर गंझूं और गुजरा भगत ने कहा कि रास्ता बंद हो जाने से छात्र- छात्राओं को शहर आकर शिक्षा ग्रहण करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Advertisement
बैठक में 28 जनवरी को अंडरब्रिज पास की निर्माण की मांग को लेकर रास्ता स्थल पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में सहजीवन भोगता, सितामनी देवी, आशिष कुमार, सोमरी देवी, वंशी गंझू, अनिता देवी, शिबु गंझू, मनतोरिया देवी, फुलचंद गंझू, सितली देवी व सुदेशी देवी आदि मौजूद थे.