लातेहार। लातेहार जिला क्रिकेट संघ (LDCA) की वार्षिक आम सभा सह चुनाव की बैठक रविवार को आयोजित किया गया. बैठक में संघ के पिछले सत्र की खेल गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई. संघ के कोषाध्यक्ष सतीश द्विवेदी ने पिछले वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. वार्षिक आम सभा के पश्चात आगामी सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) की ओर से पर्यवेक्ष के रूप में मिहिर टोपनो और जितेंद्र कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे. चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार उपाध्याय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ. चुनाव अधिकारी द्वारा सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति
अध्यक्ष: पंकज कुमार सिंह
वरीय उपाध्यक्ष: चंद्र प्रकाश सिंह
उपाध्यक्ष: विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद
सम्मानित सदस्य: सुरेंद्र गुप्ता, कल्याण कुमार, शिवप्रसाद गुप्ता, मोहम्मद याहिया, मनीष कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह
कार्यक्रम के अंतिम चरण में लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिले के विभिन्न वर्गों से आने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया. नवनिर्वाचित समिति ने जिले में क्रिकेट के विकास और युवा प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने का संकल्प दोहराया. इस अवसर पर संघ के कई वरिष्ठ सदस्य एवं स्थानीय खिलाड़ी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन अमलेश कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ने किया.