maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
खेलझारखंडलातेहार

अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक शेखर बोस का लातेहार में किया गया स्वागत

लातेहार। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस के लातेहार आगमन पर लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा उनका गर्मजोशी एवं भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी तथा लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने उनका अभिनंदन किया. लातेहार प्रवास के दौरान आयोजित भ्रमण एवं बैठक में झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव उत्तम राज, सीईओ डॉ. निशिकांत पाठक, अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक अमरजीत सिंह खेर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा आयोजन सचिव संजय ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान श्री शेखर बोस ने लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लातेहार में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया जा रहा है. खिलाड़ियों को केवल अपने खेल, अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। यदि खिलाड़ी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मेहनत करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी. झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर संभव अवसर और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त आधार है. उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास, फिटनेस और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया. इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने लातेहार जिले में वॉलीबॉल के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। सभी ने जिले में खेल गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!