लातेहार। सदर प्रखंड के बेदी पंचायत के तूपुखुर्द गांव से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए 70 कांवरियों का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ. जत्थे को पंचायत के मुखिया रामदयाल उरांव एवं समाजसेवी नागेंद्र प्रसाद साहू ने शुभकामनाएं देकर विदा किया. इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की.उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं से जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है. जत्थे में श्रवण कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र उरांव, मुकेश उरांव, खेलावन उरांव, श्यामकिशोर सिंह, गोपाल सिंह, पवन कुमार, नंदलाल प्रसाद, धीरज कुमार, विकास कुमार, शिव कुमार, विशाल कुमार, अमित कुमार, जगदेव सिंह, नंदकिशोर सिंह सहित कुल 70 श्रद्धालु शामिल हैं.