लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के डेटटंगवा घाटी के पास शनिवार को हुई भीषण सड़क हादसा में छह लोगों की मौत हो गई है. राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने इस भीषण सड़क हादसे में असमय मारे गये लोगों के प्रति अपन संवेदना प्रकट की है और पीड़ित परिवारों का इस विषम घड़ी में धैय व संयम से काम लेने की अपील की है. उन्होने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हे. सरकार उनकी हर समय मदद करेगी और जो भी प्रावधानों के अनुसार देय राशि होगा उसे दिया जायेगा. सांसद श्री राम सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने शवों के पोस्टमार्टम में किसी प्रकार का कोई व्यधान नहीं हो इसके लिए सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, जेएमएम नेता प्रभात राम, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी आदि मौजूूद थे.