alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
खेललातेहार

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पीएम श्री जेएनवी, विद्यालय लहराया परचम, दो स्‍वर्ण समेंत 14 पद हासिल किये

लातेहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, लातेहार ने महाराष्‍ट्र मे आयोजित राष्‍ट्रीय कुश्‍ती प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है. लातेहार ने दो स्‍वर्ण, चार रजत व आठ कास्‍य पदक जीत कर लातेहार जिला का नाम रौशन किया है. इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार और बंगाल के स्कूलों से चयनित 24 बच्चों ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था. 17 अगस्त से 19 अगस्त तक कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के टीम के टीम मैनेजर कमलेश कुमार मिश्र थे. जबकि कोच के रूप में  नवोदय विद्यालय कैमूर के खेल शिक्षक शिव शंकर यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय नवादा के खेल शिक्षक राजेश कुमार सिंह एवं नवोदय विद्यालय लातेहार के खेल शिक्षक रवि रंजन कुमार थे. टीम का कप्तान नवोदय विद्यालय लातेहार के 11 वीं कक्षा  का छात्र कुमार सूर्यकृत था. प्रभारी प्राचार्य रामायण पासवान के मार्गदर्शन में पटना संभाग की राष्ट्रीय कुश्ती टीम 12 अगस्त 2026 को लातेहार से रवाना हुई थी. स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभागी हिमांशु कुमार और अफीफ सारिम रहे. रजत पदक सुजीत कुमार रवि,सुमन कुमार भोक्ता, अंकित कुमार यादव और मिथलेश कुमार ने प्राप्त किया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button