


जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भागीदारी रही. जुलूस में शामिल लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. आयोजन के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. मौके पर अरहान खान ,आज़ाद खान, सागर खान, माजिद खान, अरबाज खान, राशिद खान, अमन खान, सरताज खान, पप्पू खान, सुपन खान, फरहान ,टुनटुन, अजहर व फारूक आदि शामिल थे. रेलवे स्टेशन के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने जिला स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लिया. यहां राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया.