


लातेहार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लातेहार पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा, नृत्य, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों को जीवंत किया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से परिचित कराना तथा उनमें प्रेम, सद्भाव, कर्म और सत्य के मूल्यों को विकसित करना रहा. विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
मौके पर प्रधानाचार्य मुकेश भास्कर ने कहा कि “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें प्रेम, सत्य, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। “भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. ”ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से हम अपने विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली भारतीय परंपराओं से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास का प्रयास करते हैं.