गारु (लातेहार)। गारु प्रखंड के कोटाम पंचायत के कोटाम पीपर टांड़ खेल मैदान में पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री स्व यमुना सिंह की पुण्य तिथि के अवसर में आयोजित केसरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट का गारु पूर्वी रेंजर उमेश कुमार दुबे ,गारु पूर्व जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव और गारु पूर्व प्रखंड प्रमुख मंगल उरांव ने फीता काट कर शुभारंभ किया. ज्ञात हो कि केसरा चंडी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रत्येक वर्ष झारखंड के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री स्व यमुना सिंह की पुण्य तिथि की अवसर में आयोजन किया जाता है, ताकि क्षेत्र के लोगों के बीच पूर्व मंत्री की जीवनी को याद किया जा सके साथ ही क्षेत्र के लोगों को खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है. जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. यह टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष सितंबर माह के पांच तारीख को आयोजन होकर नौ तारीख पूर्व मंत्री यमुना सिंह की पुण्य तिथि की अवसर में समाप्त होती है. जिसमें आस पास के लोग भारी संख्या में उपस्थित होते है. कार्यक्रम में मंगल उरांव, सुखदेव उरांव, नरेश लोहरा, राजेश्वर उरांव, विजय सिंह, रामप्रवेश सिंह, राजेश सिंह ब्रह्मदेव सिंह, छोटूवा बृजिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.