Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

दो अक्टूबर को होगी प्रमंडलीय आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता

लातेहार। पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों लातेहार, पलामू एवं गढ़वा के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रमंडलीय आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन आगामी दो अक्टूबर 2026 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में किया जाएगा. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा. इस प्रतियोगिता में तीनों जिलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे. प्रतियोगिता ओपन वर्ग में आयोजित होगी, जिसमें खिलाड़ियों के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है. आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है. प्रतियोगिता के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है. सर्वसम्मति से नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह को अध्यक्ष, पंकज तिवारी को सचिव तथा हरिशंकर यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. मनीष कुमार सिंह को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है. उपाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र कुमार पांडेय, विनोद उरांव, मो आफताब आलम, आनंद प्रकाश एवं दशरथ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. अनूप कुमार एवं प्रमोद कुमार को उपसचिव बनाया गया है. प्रवीण कुमार मिश्रा को प्रतियोगिता समन्वयक एवं संचालन समिति की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि नसीम अंसारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर सहित समिति के सभी सदस्यों को आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने के साथ-साथ पलामू प्रमंडल में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के बीच आपसी खेल भावना एवं भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा. आयोजन समिति ने लातेहार, पलामू एवं गढ़वा के खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जिला खेल स्टेडियम पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!