Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

श्रीरामचरितमानस पारायण पाठ के 53वें अधिवेशन को लेकर भूमि पूजन, पंडाल निर्माण कार्य शुरू

लातेहार। श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ के 53वें अधिवेशन को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी क्रम में श्रीरामचरित मानस परायण पाठ महासमिति के द्वारा मंगलवार को  शहर के बीचोबीच स्थित अंबा कोठी स्थित परिसर में राज्यसभा सांसद सह महासमिति के मुख्‍य संरक्षक बैद्यनाथ राम ने विधिवत भूमि पूजन किया.  भूमि पूजन के साथ ही अधिवेशन को लेकर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया. भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.  मौके पर राज्‍यसभा सांसद श्री राम ने कहा कि इस वर्ष भी पूरे उत्‍साह से आयोजन को सफल बनाया जायेगा. उन्‍होने शहर वासियों से तन मन व धन से सहयाग कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की. कहा कि सामुहिक सहयोग से ही कोई बड़ा अनुष्‍ठान पूरा होता है. इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह देखा गया. बता दें कि श्रीरामचरितमानस पारायण पाठ का यह 53वां अधिवेशन लातेहर के लिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. लोग कहते हैं कि अगर यह अयोजन नहीं हो तो शहर में शारदीय नवरात्र की उमंग फीकी पड़ जायेगी.  भूमि पूजन के मौके पर महायज्ञ समिति के सुनील कुमार शौंडिक, संतोष कुमार अग्रवाल, सुदामा प्रसाद गुप्‍ता, चंद्रप्रकाश उपाध्‍याय, मदन प्रसाद, प्रभात कुमार,  दुर्गा प्रसाद, अंकित पांडेय, कौशल किशोर पांडेय, विशाल कुमार, राजकुमार दास आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!