Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

फाइलेरिया मरीजों को ट्राईसाइकिल वितरण, आवागमन में मिलेगी सुविधा

लातेहार। प्रखंड परिसर में शनिवार को फाइलेरिया से प्रभावित चार मरीजों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सीडीपीओ का सहयोग रहा.  ट्राईसाइकिल वितरण का उद्देश्य फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना तथा उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. इस पहल से दिव्यांगता या चलने-फिरने में कठिनाई का सामना कर रहे मरीजों को दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी. कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक पांडेय, सीआई विश्वजीत प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अंकित कुमार, जिला सलाहकार सुनील कुमार सिंह, एमटीएस इंचार्ज पप्पू कुमार, बीएएम सुनील कुमार, एमपीडब्ल्यू पंकज कुमार तथा पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अमरेन्द्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!