लातेहार। शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया. इस दौरान उन्होने पोस्टर जला कर ज्ञानेश कुमार हटाओ- चुनाव आयोग बचाओ के नारे लगाये. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने की. मौके पर श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ यह कार्यक्रम किया गया है. उन्होने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने दो अन्य सदस्यों की बिना सहमति और जानकारी के एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम देश में चलाया और करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिया गया. उन्होने कहा कि राजद चुनाव आयोग की मनमानी नहीं सहेगा. उन्होने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाना होगा. कार्यक्रम में प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष भोला सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बलराम साहू, वरिष्ठ नेता बलि यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दामोदर यादव, राज नारायण गिरी, मुन्ना खान, चंदवा अध्यक्ष राशिद खान, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष प्रीत लाल यादव, हरिहर यादव, अजय कुमार गुप्ता, बलराम यादव, सुनील यादव, संजय गोप, तपवन कुमार यादव, जिला सचिव संतोष यादव, चेतन यादव, हसन अंसारी, ललन राम, प्रदीप यादव, चंदन यादव, मुकेश सिंह, उपेंद्र यादव, वहाब अंसारी, उपेंद्र राम, सुरेश सिंह, शोएब अंसारी, विष्णु देव यादव, अंकित कुमार चंद्रशेखर कुमार, अर्जुन ठाकुर, नरेश यादव व धनराज यादव आदि शामिल थे.