लातेहार। लातेहार जिला किक्रेट संघ के तत्वावधान में आयोजित लातेेेेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग ( एलपीएल) 2026 का उद्घाटन मंगलवार की सुबह 10 बजे जिला खेल स्टेडियम में किया जाएगा. इस आशय की जानकारी संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त रियाज अहमद, एसडीएम दिनेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी और भारत सरकार के ब्रिज एंड रूफ के निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय तथा संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह भाग लेंगे. उन्होंने आगे बताया कि इस टूर्नामेंट में जिला के कुल आठ टीम भाग ले रही हैं. इन टीमों में पीके किंग, लातेहार सुपर किंग, कजारिया एलेवन, करकट, कीनामाड़ इंडियन, पोचर राइडर, धर्मपुर फाईटर, पोचरा टाइगर व लातेहार सुपर राइडर की टीम शामिल है. प्रतियोगिता के उदघाटन एवं अन्य मैच को देखने के लिए स्टेडियम में आने एवं खिलाडि़यों की हौसला अफजाई करने की अपील सचिव श्री सिह ने की है. कहा कि लातेहार जैसे संसाधन विहिन क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करना बहुत बड़ी बात है. इसमें आम लोगों की सहभागिता भी आवश्यक है.