Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
खेललातेहार

लातेहार की बेटियों ने अंडर-17 बालक/बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीता कास्‍य पदक

राज्य स्तरीय 'खेलो झारखंड' (एसजीएफआई)  अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता

लातेहार। झारखंड सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा खेलगांव, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ (एसजीएफआई)  अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता (2026-27) में लातेहार की बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा और अदम्य जज्बे का लोहा मनवाते हुए राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है. लातेहार की बेटियों के इस शानदार सफर ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है. टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में लातेहार की बालिका टीम ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए सिमडेगा की टीम को सीधे सेटों में 2-0 (25-16, 25-17) से शिकस्त देकर अपनी पहली धमाकेदार जीत दर्ज की थी.  इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी लातेहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गढ़वा की टीम को एकतरफा मुकाबले में 2-0 (25-08, 23-05) से रौंदकर सेमीफाइनल में अपनी पक्की जगह बनाई. सेमीफाइनल मुकाबले में लातेहार का सामना मजबूत ‘बालिका आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गोड्डा’ की टीम से हुआ. एक कड़े संघर्षपूर्ण और रोमांचक मुकाबले में लातेहार की टीम 1-2 (17-25, 25-19, 11-15) से हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई.  लेकिन खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी.तीसरे स्थान के लिए खेले गए निर्णायक और बेहद रोमांचक मुकाबले में लातेहार की बेटियों ने देवघर की टीम को 2-1 (25-19, 24-26, 15-13) से पराजित कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान (कांस्य पदक) अपने नाम कर लिया. इस पूरे टूर्नामेंट में लातेहार टीम की कप्तान रजनी कुमारी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने मैदान पर जबरदस्त तालमेल और जज्बा दिखाया. टीम की प्रमुख खिलाड़ी सुहानी परवीन, प्रियांशी सोनी, शिल्पा कुमारी, तबस्सुम परवीन, लवली कुमारी, अनुष्का कुमारी, रुचि कुमारी और अनुराधा कुमारी ने अपनी हर सर्विस, स्मैश और डिफेंस से विरोधियों को कड़ी चुनौती दी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर जीत की राह आसान की. इस शानदार उपलब्धि के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ टीम के प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा का कुशल मार्गदर्शन और समर्पण अहम रहा.

झारखंड की बेस्ट सेटर बनीं रजनी कुमारी (मिस्टी) 
​राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में लातेहार टीम की कप्तान रजनी कुमारी (मिस्टी) ने अपने बेहतरीन खेल और शानदार नेतृत्व क्षमता से पूरे जिले का मान बढ़ाया है. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्रतियोगिता में ‘झारखंड की बेस्ट सेटर’ (Best Setter of Jharkhand) के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.
कोच प्रवीण मिश्रा ने कहा ​आपकी इस ऐतिहासिक जीत और कड़ी मेहनत पर पूरी टीम और समस्त लातेहार वासियों को गर्व है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!