लातेहार। शहर के बीचोबीच अंबाकोठी में आयोजित 53 वें श्रीरामचरित मानस परायन पाठ महायज्ञ के दूसरे दिन मानस कथानुसार श्रीराम जन्मोतस्व मनाया गया. इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर श्रीराम जन्म की बधाई दी. पाठ कर रही कुंवारी कन्या और महिलाओं ने भी एक दूसरे को अबीर लगाये.
मौके पर परायण पाठ कर करा रहे अनिल जी भारद्वाज व उनकी मंडली (गिरिडीह) के द्वारा “जन्म अवध में राम मंगल गोओ री…, आज अवध नगरिया बधईया बाजे, बाजे अयोध्या में बधाई और अइसन मनोहर, मंगल मूरत” ….समेंत कई सोहर गीत गाये गये. इस पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया. अनिल जी भारद्वाज ने कहा कि जो भगवान इस जन्मोत्सव में भाग लेते है वे सौभाग्यशाली होते हैं. भगवान श्रीराम का नाम लेने से ही जीवन सुधर जाता है. मौके पर श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि जैसे- जैसे शारदीय नवरात्र की तिथि आगे बढ़ती है, यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगती है. दूसरे दिन महायज्ञ स्थल की परिक्रमा शुरू हो गयी है. इसमें काफी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं. अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका ने बताया कि आयोजन को ले शहरवासियों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है. मौके पर बतौर यजमान पवन कुमार महलका सपत्नीक मौजूद थे. मौके पर अशोक कुमार महलका, अनिल मिश्रा, डा विशाल शर्मा, मदन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, राजेेेश प्रसाद सिंह, संतोष अग्रवाल, सुनील शौंडिक, अनिल प्रसाद, संतोष पासवान, दिनेश कुमार महलका, सुरेश प्रसाद, जया कुमारी व बरखा राठौर समेंत कई लोग मौजूद थे.