लातेहार। लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को लातेहार जिला स्टेडियम में ओपन चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. इस चयन प्रक्रिया में लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य शुभम कुमार साव एवं आनंद उरांव, शोभनाथ उरांव मुख्य रूप से शामिल थे. खिलाड़ियों द्वारा ट्रायल में दिखाए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर दुमका में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए लातेहार जिला टीम की घोषणा कर दी गई है. चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लातेहार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. एसोसिएशन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार बालिका वर्ग में मीठी कुमारी, (कप्तान) राज नंदिनी कुमारी, आराध्या कुमारी, प्राची कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, तनुप्रिया कुजूर, रागिनी कुमारी, छाया कुमारी, पायल कुमारी, काव्या कुमारी और अंजली कुमारी का चयन किया गया है. प्रशिक्षक (कोच) शिल्पा कुमारी होंगी. जबकि बालक वर्ग में अनुराग कुमार (कप्तान) अहसन, इमाद, अमन रजा, कौसेन, रयान, अशरफ अली, रिदान राजा, आकाश कुमार, शयान रजा, साकिब और इंजमामुल हक को शामिल किया गया है. प्रशिक्षक के रूप में कमलेश उरांव और सहायक कोच मो फैजान होगें. टीम के चयन पर लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों व कोचों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.