लातेहार। शहर के बीचोबीच स्थित अंबाकोठी परिसर में आयोजित 53 वें श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महायज्ञ के तीसरे दिन मानस कथानुसार भगवान श्रीराम व अन्य सभी भाइयों का विवाह उत्सव मनाया गया. इस मौके पर गिरिडीह से आये मानस वाचस्पति अनिल जी भारद्वाज ने द्वारा विवाह के कई पारंपरकि गीत जाये गये. उन्होने आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दुल्हा में बड़का कमाल सखिया और सिया डाले राम के गले में जयमाला समेंत श्रीराम विवाह उत्सव के कई गीत गाये. श्रद्धालुओं ने इस पर ठुमके लगाये और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर शुभकामनायें दी. महिलाओं ने माता सीता को सिंदूर दान किया.
मौके पर यजमान के रूप में पवन कुमार महलका सप्तनीक मौजूद थे. यज्ञाचार्य अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. इससे पहले सीता स्वयंवर का पाठ किया गया. मौके महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने लोगों को राम विवाह की शुभकामनायें दी. श्री राम ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या की विष्णु प्रभाकर की मंडली के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है. अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका व महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता व मंत्री सुनील कुमार शौंडिक ने बताया कि पिछले 52 सालों से यह आयोजन निर्विघ्न होता आ रहा है. सुबह पांच बजे सात बजे तक पूजा अर्चना, आठ बजे से दोपहर दो बजे तक तक महिला श्रद्धालुओं के द्वारा रामचरित मानस का पाठ किया जाता है. संध्या छह बजे से आरती होती है. मौके पर अशोक कुमार महलका, डा विशाल शर्मा, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, मदन प्रसाद, सुरेश प्रसाद, संतोष अग्रवाल, प्रकाश मोहन अग्रवाल, राजू रंजन प्रसाद, राजेश प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार पांडेय, दिनेश कुमार महलका, दुर्गा प्रसाद, अनूप कुमार महलका, अनिल प्रसाद, जया कुमारी व बरखा राठौर समेंत महायज्ञ समिति के कई लोग आदि मौजूद थे.