alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा उपायुक्‍त ने की

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य योजना के तहत प्रायोजन एवं पालन-पोषण देखरेख अनुमोदन समिति ( एसएफसीएसी) की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा समिति के सदस्यों को योजना के क्रियान्वयन जानकारी दी गई. उन्‍होने बताया कि मिशन वात्सल्य के तहत  प्रायोजन एवं पालन पोषण देखभाल अनुमोदन समिति के द्वारा लातेहार जिला के एकल माता के बच्चों, एचआईवी पीड़ित के बच्चों, दिव्यांग जनो के बच्चों आदि को चार हजार रूपये प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग तीन वर्षों तक अथवा बच्चों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दिया जाता है. वर्तमान में समिति के समक्ष आवेदन को प्रस्तुत किया गया.  जिसमे 94 आवेदनों को समिति के द्वारा अनुमोदित किया गया. जिनमें देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को लाभ प्रदान किया जाएगा. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग अजय कच्छप, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, नगर प्रशासक राजीव रंजन, बाल कल्याण समिति सदस्य कुंदन गोप समेत  समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button