momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डीएमओ ने अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त किये

लातेहार। जिला खनन पदाधिकारी नदीम सैफी ने गुरुवार को चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी नदीम सैफी ने बताया कि बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड, बाजार टांड, झारखंड ढाबा के समीप अवैध बालू लदे अलग अलग चार ट्रैक्टर को पकड़ा गया है. पकड़े गए ट्रैक्टर द्वारा जो चालान प्रस्तुत किया गया, उसमें एक ही चलान पर कई बार बालू का परिवहन किया जा रहा था. पकड़े गए ट्रैक्टर में दो ट्रैक्टर में नंबर अंकित नहीं था. अन्य दो ट्रेक्टर जेएच19ई-6742 और जेएच-08यु-8586 में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है. जिला खनन पदाधिकारी नदीम सैफी ने पकड़े गए ट्रैक्टर को जब्‍त कर बालूमाथ थाना को सुपुर्द कर दिया है.  डीएमओ के इस कार्रवाई से अवैध बालू का परिवहन एवं भंडारण करने वाले बालू के माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है.k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!