लातेहार। जिला मुख्यालय के थाना चौक इलाके के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार से जुड़े 37 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार की शाम वैष्णव देवी यात्रा के लिए रवाना हुआ. इससे पहले श्रद्धालुओं ने श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में माता से आर्शिवाद लिया और मंगलमय यात्रा की कामना की. जत्था का नेतृत्व कर रहे श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार के कार्यकारिणी प्रमुख राजू प्रसाद (ओमप्रकाश) और सह सचिव रविंद्र प्रजापति ने बताया कि धार्मिक यात्राओं से एक नयी स्फूर्ति आती है और एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. उन्होने बताया कि वे क्षेत्र की मंगलकामना के लिए प्रति वर्ष वैष्णव देवी की यात्रा करतेे हैं. आगे कहा कि लातेहार में माता वैष्णव देवी की असीम कृपा है. साल 1994 में लातेहार में माता वैष्णव देवी मंदिर (कारगिल पार्क के बगल में) का निर्माण हुुुआ है तब से लातेहार में अपार समृद्धि और विकास हुआ है. उन्होने कहा कि आज लातेहार के श्री वैष्णव देवी मंदिर की प्रतिष्ठा दूर-दूर तक फैली है. इस मंदिर की प्रतिष्ठा और कीर्ति यूं ही अक्षुण रहे, यह कामना वे जम्म-कश्मीर की माता श्री वैष्णव रानी से करेगें. जत्थे में संतोष कुमार पिंटू, दीपक प्रसाद, रंजीत प्रजापति, नंदगोपाल दास समेंत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं.