लातेहार। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उमरा के लिए जायरिनों का जत्था सउदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ. शुक्रवार की रात्रि लातेहार रेलवे स्टेशन से गरीब रथ ट्रेन से जायरिनों का जत्था रवाना हुआ. लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने सबों से गला मिलकर यात्रा की शुकामनायें देते हुए उन्हें विदा किया. जायरिनों ने मौके पर कहा कि वे मक्का में क्षेत्र की खुशहाली व अमन चैन की दुआ करेगें. मौके पर लातेहार जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष रब्बानी हुसैन, कामगार कर्मचारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामिल अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला के समसूल होदा, वारिश अंसारी, इस्माइल अंसारी, शौकत अली, आजाद खान, अयूब अंसारी आदि मौजूद थे. उमरा के लिए रवाना जायरिन लातेहार से दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे. वहां अपने उमरा के सारे अरकान को पूरा करेंगे.