latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

श्रद्धालुओं का जत्‍था उज्‍जैन के लिए रवाना

लातेहार। जिला मुख्‍यालय से श्रद्धालुओं का एक जत्‍था महाकालेश्‍वर उज्‍जैन के लिए बुधवार की दोपहर लातेहार रेलवे स्‍टेशन से रेल मार्ग से रवाना हुआ. श्री तीर्थ यात्रा न्‍यास, लातेहार जिला के तत्‍वावधान में निकाले गये इस यात्रा का नेतृत्‍व सुदामा प्रसाद गुप्‍ता व अशोक प्रसाद कर रहे हैं. यात्रा में शामिल वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस जत्‍थे में कुल 35 महिला व पुरूष शामिल हैं. उन्‍होने बताया कि महाकालेश्‍वर उज्‍जैन का हिंदु धर्म में धार्मिक और अध्‍यात्मिक महत्‍व है. यह मध्‍य प्रदेश केे उज्‍जैन में अवस्थित है और यह 12 ज्‍योतिर्लिंगों में से एक है. यह भारत का एकमात्र दक्षिणमुखी ज्‍योतिर्लिंग है. इसलिए इसकी विशेष महिमा बतायी जाती है. मान्‍यता है कि भगवान महाकाल अपने भक्‍तों की रक्षा करते हैं और भय व कष्‍टोंं को दूर करते हैं. यहां की भस्‍म आरती पूरे विश्‍व मे प्रसिद्ध है.  श्री कुमार ने बताया कि वे उज्‍जैन में क्षेत्र की सुख और समृद्धि की कामना करेगें. जत्‍था में अमोद प्रसाद, अशोक दास, मनोज पाठक, विनोद प्रसाद आदि शामिल हैंं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button