latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

आलोक मोहन सेवा स्मृति आश्रम इस वर्ष लगाएगा 13 वां निःशुल्क कावंरिया सेवा शिविर

लातेहार। आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम, लातेहार के द्वारा सावन के म‍हीने में इस वर्ष भी बाबा नगरी देवघर जाने वाले कावरिंयों की सेवा के लिए शिविर लगायेगा. यह संस्था द्वारा लगाया जाने वाला 13 वां शिविर है. आगामी 26 जुलाई को आलोक मोहन सेवा स्‍मृति आश्रम के सेवादार व स्‍वयंसेवक देवघर के खिजूरिया के लिए प्रस्‍थान करेगें.

इस आशय की जानकारी आलोक मोहन सेवा स्‍मृति आश्रम के संस्‍थापक रामनाथ अग्रवाल व संयोजक श्‍याम किशोर अग्रवाल ने श्रीराम वाटिका में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. मौके पर जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, पूर्व विधायक हरिकृष्‍ण सिंह, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन मौजूद थे. श्री अग्रवाल बताया कि 2014 से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. कोरोना काल के एक वर्ष को छोड़ कर प्रति वर्ष शिविर का आयोजन किया गया है.  उन्‍होने बताया कि यह शिविर इस वर्ष से बाबा दरबार से पांच किलोमीट पहले कावरिंया पथ खिजूरिया ग्राम के पास लगाया जायेगा. उन्‍होने बताया कि शिविर में कावंरियों के लिए कई प्रकार की सुविधायें रहती है. सुबह पांच से बजे से संस्‍था के स्‍वयंसेवक इस कार्य में लग जाते है, जो रात के 11 बजे तक चलता है. सुबह पांच बजे से पानी, चाय व अल्‍पाहार की व्‍यवस्‍था की जाती है. नौ बजे से 11 बजे तक रामायण व महाभारत धारावाहिक का सीधा प्रसारण किया जाता है. 11 बजे से दो बजे तक भगवती जागरण व झांकी प्रस्‍तुत की जाती है. दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक भंडारा का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा कावरिंंयों के लिए मेडिकल की भी सुविधा रहती है. जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी व विहिप के संजय तिवारी ने कहा कि आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम निःस्वार्थ भाव से कांवरियों की सेवा कर रहा है. यह सेवा शिविर न केवल श्रद्धालुओं के लिए सहूलियत प्रदान करता है, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी बढ़ावा देता है.  मौके पर कावंरिया शिविर को ले कर पत्रक भी जारी किया गया. इस अवसर पर मुरली प्रसाद अग्रवाल, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, संजय अग्रवाल, राजेंद्र पासवान, अमित किशोर, रश्मि अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, भोलू, मुन्नू, हन्नी और हन्नू आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button