latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मराज्‍य

मकतब मस्जिद-ए-मुस्तफा में सालाना जलसा-ए-इनामिया का आयोजन

बालूमाथ (लातेहार)।  प्रखंड मुख्यालय स्थित मकतब मस्जिद-ए-मुस्तफा में मंगलवार की रात सालाना तालीमी मुज़ाहिरा व जलसा-ए-इनामिया का कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मकतब के बच्चों ने अपनी तालीमी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन करते हुए नात-ए-पाक, दीनी तकरीर, दुआएं, सुन्नतें और दिलचस्प मुकालमा पेश कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. सालाना इम्तिहान में बेहतर अंक लाने वाले और कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि मौलाना जियउल्लाह मजाहिरी ने मकतब की तालीम और बच्चों की निगरानी पर ज़ोर देते हुए अपनी कीमती नसीहतों और दुआओं के साथ मजलिस का समापन किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में मौलाना शहबाज़ नदीम मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन मौलाना जुबैर ने की. मस्जिद के जिम्मेदार और स्थानीय लोगों ने बच्चों की इस तरक्की पर बेहद खुशी का इज़हार किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं दीं. कार्यक्रम में मो नईम, अब्दुल करीम, मो खुर्शीद, मो इकबाल नय्यर, इक़बाल अंसारी, मो सरवर, मो इक़बाल, मो सदीक, नासिर आलम, शबुज़ आलम, मो गोल्डन, मो साहब, शम्सुल हक़, मो इरफान, मो अबु सालेह, मो नूर, मो कलीम, नय्यर इक़बाल, शाहनवाज हुसैन, मो शमशाद, इम्तियाज, अनवर अंसारी, हन्नान समेत कई लोग मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button