


अधिकारियों ने धरती आबा के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जिले में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक छठ घाट पहुंचे. यहां उन्होंने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई. अधिकारियों ने घाट परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया.
मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद अहमद,नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने भी स्वच्छता का संदेश और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी. मौके पर कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे.
