Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

लातेहार के एथलीटों ने जीते पांच स्वर्ण समेंत कुल आठ पदक 

लातेहार के  प्रिंस तिर्की को मिला राज्य का सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार

लातेहार। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्‍वावधान में तीन व चार अक्टूबर को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, होटवार, रांची में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय खेलो बालक व बालिका अंडर- 17 में लातेहार जिला की बालक अंडर-17 टीम विजेता बनी है. इस प्रतियोगि‍ता में लातेहार जिला ने पांच स्‍वर्ण समेंत कुल आठ पदक जीते हैं. स्‍वर्ण पदक में 100 मीटर रेस में अनित उरांव, 200 मीटर रेस में अनित उरांव, ट्रिपल जंप में प्रिंस तिर्की, 110 मीटर हर्डल  (Hurdle Race) नीतिन आर्यन,  4×100 मीटर रिले रेस मेंं अनित उरांव, प्रिंस तिर्की, राकेश कुमार व नीति आर्यन का नाम शामिल है. जबकि रजत पदक जीतने वालों मे जैवलिन थ्रो में विष्णू मुर्मू, 4x 400 मीटर रिले रेस में सबीर खेस, शक्ति कुमार सिंह, सुमित कुमार महतो व रौशन साहू तथा पांच हजार मीटर पैदल चाल में अभास तिर्की ने कास्‍य पदक प्राप्‍त किया है. प्रतियोगिता में प्रिंस तिर्की को राज्य का सर्वश्रेष्ठ एथलीट का पुरस्कार प्राप्‍त हुआ है.  प्रतियोगिता में बतौर  प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह (आवासीय एथलिक्‍स प्रशिक्षण केद्र, लातेहार) शामिल थे. पदक जीतने पर उपायुक्त संदीप कुमार, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी , वॉलीबॉल कोच प्रवीण मिश्रा व कमलेश उरांव समेत जिले वासियों ने शुभकामना दी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!