latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

श्री देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर के चौथे वार्षिकोत्‍सव पर भंडारा का आयोजन

लातेहार। शहर के थाना चौक में तेली मुहल्‍ला स्थित देवी मंडप सह नौ देवी पिंडी मंदिर के चौथे वार्षिकोत्‍सव पर भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन, राजधनी प्रसाद यादव व भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव व प्रभात कुमार समेंत अन्‍य लोगों ने नौ कन्‍या पूजन कर प्रारंभ किया. इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्‍य में पूजन कार्य व हवन किया गया. मौके पर बतौर मुख्‍य यजमान रवि कुमार सप्‍तनीक मौजूद थे.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने आयोजन समिति को इस अनुष्‍ठान के लिए शुभकामनायें दी. उन्‍होने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र मे वातावरण शुद्ध होता है. सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है और नकारात्‍मक उर्जा दूर भागती है. मौके पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने भी मंदिर के वार्षिकोत्‍सव पर अपनी शुभकामनायें दी. उन्‍होने कहा कि आज के इस भौतिक युग मे अध्‍यात्‍मक ही लोगों को मानसिक रूप से शांति व संतोष प्रदान करती है. उन्‍होने कहा कि मां भगवती असत्‍य पर सत्‍य की जीत का प्रतीक है. इसी प्रकार हमे भी असत्‍य को अपने जीवन से दूर करना है. इस अवसर पर गोविंद प्रसाद, दशरथ प्रसाद, बिेंदेश्‍वर प्रसाद, धनेश्‍वन प्रसाद, श्‍याम लाल, भोला प्रसाद, संजीव कुमार, प्रदीप प्रसाद, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, सतीष प्रसाद, आशीष प्रसाद, विष्‍णु प्रसाद, अंकित पांडेय, मनोज प्रसाद, विशाल कुमार, रंजीत कुमार, अमीत दास, अजय तिवारी, पंकज यादव व सोनू सिंह आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button