
महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के अम्बवाटोली पंचायत भवन में प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न पंचायतों से आए सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर इसका लाभ उठाया. शिविर के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। विशेष रूप से मईया सम्मान योजना की राशि जिन लाभुकों के खातों में नहीं आ रही थी, उनके खातों की आधार सीडिंग मौके पर ही कराई गई. इसके अलावा वृद्धा एवं विधवा पेंशनधारियों के ऐसे लाभुक, जिनका खाता बंद हो जाने अथवा अन्य कारणों से पेंशन मिलना बंद हो गया था, उनका ई-केवाईसी (E-KYC) कराकर पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान करते हुए योजनाओं से संबंधित कार्यों का त्वरित निष्पादन किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया. शिविर के सफल आयोजन से ग्रामीणों को दूर-दराज के कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ा और उन्हें एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं.



