WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल में बंद रहे बैंक, कर्मियों ने नारेबाजी की

लातेहार। संयुक्‍त किसान मोर्चा और अन्‍य 10 ट्रेड यूनियनों के तत्‍वावधान में 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वन किया गया. यह बंद मजदूर विरोधी श्रम संहिता वापस लेने, मजदूर वर्ग एवं युवाओं के रोजगार पर हमले को रोकने की मांग को ले कर  बुलाया गया है. राष्‍ट्रव्‍यापी इस बंद में जिले के कई बैंकों के कर्मी हड़ताल में रहे. इन बैंकों को 12 फरवरी को लेन देन का कोई  कार्य नहीं किया गया. बैंक कर्मी बैंक में ताला लगा कर नारेबाजी करते दिखायी दिये. बता दें कि ऑल इंडिया बैंक इंप्‍लाइज एसोसिएशन ( एआईबीइए) , ऑल इंडिया बैंक आफिसर एसोसिएशन ( एआईबीओए) और बैंक इंप्‍लाइज फेडेरेशन ऑफ इंडिया (बीइएफआई) ने अपन सदस्‍यों से12 फरवरी को होने वाले हड़ताल में भाग लेने का आग्रह किया था. इन संघों ने हड़ताल केे माध्‍यम से  बैंक, एलआइसी व जीआइसी में नीजिकरण एवं विनविेश बंद करने, आईडीबीआई बैंक को बेचने का निर्णय वापस करने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई वृद्धि वापस लेने, सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्‍य बीमा कंपनियों को एक इकाइ में विलय करने, पर्याप्‍त भर्तियां सुनिश्चित करने, युवाओं को स्‍थायी रोजगार देन, आउट सोर्सिंग एवं ठेका प्रथा बंद करने, मजदूरों का शोषण रोकने, एनपीएस को खत्‍म कर पुराने पेंशन व्‍यवस्‍था को बहाल करने, फिक्‍स्‍ड टर्म एंप्‍लायमेंट योजना वापस लेने, कॉरपोरेटस से बकाया व डूबे कर्ज की वसूली के लिए कड़े कदम उठाने एवं आम ग्राहकों के लिए बैंकों में सेवा शुल्‍क कम करने की मांग की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!