alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
खेललातेहार

खेलों से समाज में लाया जा सकता है परिवर्तन: एसपी

लातेहर। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया फुटबॉल ग्राउंड में शहीद एएसआई शुकरा उरांव की स्मृति फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर और फुटबॉल किक कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उन्होंने फीता काट कर मैदान में  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनकी हौसला अफजाई की. इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को खेल के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. खेल से शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारा और सकारात्मक सोच का विकास होता है. उन्होंने कहा कि आज के युवा खेलकूद से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की तथा कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल में भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज, सौरभ श्रीवास्तव समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी और अन्य सदस्य तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button