latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

दिशोम गुरू शिबू सोरेन की स्‍मृति में डे-नाईट किक्रेट टुर्नामेंट का शुभारंभ

लातेहार। जिले के चंदवा स्थित हाई स्कूल खेल स्टेडियम में दिशोम दिन स्व. शिबू सोरेन स्मृति डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार की शाम किया गया. बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम, झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव, हिंडाल्को के एचआर हेड प्रकाश साहू व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप जला कर किया. अतिथियों ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्‍त किया. इसके पूर्व दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि की गयी. अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया. मौेके पर एसपी कुमार गौरव ने आयोजन की सराहना की. उन्‍होने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में एक सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है. प्रतिभाओं को एक मंच भी मिलता है. पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में काफी महत्वपूर्ण है, इससे युवाओं के प्रतिभा निखरती है व नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है. राज्य सरकार खिलाड़ियों के विकास को लेकर लगातार काम कर रही हैं. आज राज्य के कई युवा आईपीएल व विभिन्न खेलों में राज्य व देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उद्घाटन मैच धमधमियां खलारी व मैक्लुस्कीजंग के बीच खेला गया. धमधमिया की टीम विजयी रही.  कार्यक्रम में मंच का संचालन मनीष कुमार गुप्ता व सौरभ श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, राजेश चंद्र पांडेय, महेंद्र प्रसाद साहू, मनोज चौधरी, सुशील यादव, अंकित तिवारी, साजिद खान, अंकित कुमार, दारा सिंह, मनीष कुमार, पवन कुमार, सुधाकर मिश्रा, अनिकेत भास्कर, अरुण शर्मा समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button