Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
खेललातेहार

लातेहार के पावरलिफ्टर प्रिंस को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Deputy Commissioner honors powerlifter Prince from Latehar.

लातेहार। झारखंड में आयोजित स्टेट और नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में लातेहार जिले का नाम रोशन करने वाले विजेता खिलाड़ी आसिफ अली प्रिंस को बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया. बता दें कि रांची के गुरुनानक स्कूल के पीपी कंपाउंड में आयोजित झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राज्य भर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में लातेहार के प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया और जिले को गौरवान्वित किया. सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त श्री कुमार ने प्रिंस को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करेगा. उपायुक्त ने प्रिंस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं. गौरतलब है कि आसिफ अली प्रिंस जिले के भारत माता भवन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिम सेंटर के ट्रेनर भी हैं. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!