latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

सूर्य मंदिर निर्माण में 11 हजार रूपये की आर्थिक मदद की

लातेहार। श्री सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्‍नय नगरी के द्वारा औरंगा नदी छठ घाट में सूर्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. मंगलवार को इस सूर्य मंदिर निर्माण कार्य में लातेहार के शहर के मेन रोड निवासी नवल किशोर प्रसाद पिता स्‍व गौरी साव ने 11 हजार रूपये की सहयोग राशि प्रदान की है. श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्‍यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इसके लिए श्री प्रसाद एवं उनके परिजनों के प्रति आभार प्रकट किया है. अध्यक्ष ने बताया कि कुल तीन करोड़ रूपये की लागत से 20 डिसमिल भूमि में मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. मंदिर निर्माण के लिए 17 डिसमिल भूमि सावित्री कुंवर के पुत्र महेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और धमेंद्र सिंह ने दान में दी है. जबकि तीन डिसमिल भूमि पार्वती कुंवर और स्व. हरकेश यादव के वंशजों ने दान की है. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर के नीचे हॉल बनेगा. ऊपरी तल्ले में सात गुंबद होंगे. सबसे बड़े गुंबद की ऊंचाई 81 फीट होगी. श्री सिंह ने कहा कि कोई भी सार्वजनिक निर्माण कार्य बिना सामुहिक सहयोग के पूरा नहीं हो पाता है. उन्होने मंदिर निर्माण में अ​धिक से अ​धिक आ​र्थिक सहयोग करने की अपील लोगों से की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button