lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

संगठन को जहां मेरी जरूरत होगी वहां खड़ा रहूंगा: रामचंद्र सिंह

लातेहार। युवा कांग्रेस, लातेहार की एक बैठक जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार यादव की अध्‍यक्षता में स्‍थानीय परिषदन भवन में आयोजित की गयी. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह व प्रदेश महासचिव सह लातेहार जिला प्रभारी मुन्ना खान ने भाग लिया. विधायक रामचंद्र सिंह ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस ने उन्हें विधायक बनाया है. संगठन को जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं वहां खड़ा रहूंगा. युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने घोषणा की कि एक माह के भीतर नई कमिटी का विस्तार किया जाएगा और ऊर्जावान युवाओं को संगठन में मौका दिया जाएगा. जिला प्रभारी मुन्ना खान ने कहा कि संगठन का विस्तार पंचायत कमिटी तक किया जाएगा, ताकि लातेहार जिला पूरे प्रदेश में एक नंबर पर आ सके. मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर आवश्यकता पड़ने पर जन आंदोलन भी किया जाएगा. उन्होंने महंगाई और भोजपुरी भाषा के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया रखी. बैठक का  संचालन लातेहार विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू ने किया.  कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनिका विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सुरेन्द्र उरांव, संतोष रजक, विजेंद्र उरांव, सकलदीप उरांव, अफरोज आलम, आलेनबी, कुलदीप यादव, राजीव यादव, परितोष, सुहेल अंसारी, केस्वर राम, कृष्णा उरांव, मिथलेश पासवान, वकील, गोल्डेन, मुस्ताक, वाजिद अंसारी, हस्मद जी, प्रदीप, मनोज पासवान एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!