maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबालुमाथ

बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्‍न

बालूमाथ (लातेहार)। बुधवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय में बालूमाथ, बारियातु एवं हेरहंज प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक का एक दिवसीय उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. बीएलओ एवं बीएलओ पर्यंवेक्षकों को एसआईआर से जुड़े विभिन्न बिन्दुओ नेशनल हाउस नंबर, एएसडीडी, मैपिंग कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक की समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान भी किया गया. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -उपायुक्त, लातेहार उत्कर्ष गुप्ता ने ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़कर उपस्थित बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक से वार्ता की एवं उनके कार्यों की सराहना करते हुए मिलकर सही कार्य करने तथा एसआईआर के अंतर्गत नियमानुसार कार्य करने का निदेश देते हुए सभी की हौसला अफजाई की. मौके पर बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, हेरहंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अतहर रजा, मनोज कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय के चन्दन कुमार पांडेय के साथ हीं बालूमाथ, बारियातु एवं हेरहंज प्रखंड के कार्यालय कर्मी, सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!