


डीआईजी श्री किशोर ने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, वाहन जांच और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. थानों में दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए डीआईजी ने इन मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. फरार आरोपी व वारंटियों की धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी चलाने का निर्देश दिया. डीआईजी ने थाना प्रभारियों को आम लोगों के साथ बेहतर संवाद कर उनके मामलों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही. इस मौके पर एसडीपीओ शिवपुजन बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी मौजूद थे.