लातेहार। नगर पंचायत चुनाव को लेकर लातेहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बिलासी तोपनो का चुनावी कार्यालय खुला. पूर्व झारखंड मंत्री बैजनाथ राम एवं झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया. मौके पर बिलासी तोपनो ने अपना घोषणा पत्र भी जारी किया. पत्र में होल्डिंग टैक्स पर नियंत्रण, ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान, पार्किंग व्यवस्था में सुधार, पेयजल संकट से निजात, नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं नियमित करना तथा ऑनलाइन रसीद प्रणाली लागू कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं उन्होंने कहा कि नगर के विकास की बुनियाद मजबूत आधारभूत सुविधाओं से ही संभव है. स्वच्छता, सड़क, जलापूर्ति और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत को जवाबदेह और पारदर्शी बनाया जाएगा. झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, बिलासी तोपनो लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं. उन्होंने हर वर्ग—गरीब, महिला, युवा और जरूरतमंद—के बीच जाकर काम किया है. यही कारण है कि उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है. हमें पूरा भरोसा है कि नगरवासी बिलासी तोपनो को आशीर्वाद देंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे. बिलासी तोपनो एक समर्पित और कर्मठ प्रत्याशी हैं: बैद्यनाथ राम
झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व झारखंड मंत्री बैजनाथ राम ने कहा, बिलासी टोपनो एक समर्पित और कर्मठ प्रत्याशी हैं. उन्होंने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है. नगर पंचायत में संतुलित और समुचित विकास के लिए ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चले. उनकी जीत से नगर में विकास की गति तेज होगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा. इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इनायत करीम, प्रखंड अध्यक्ष आर्सन तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी युवा नेता गुज्जू आलम युवा उपाध्यक्ष अंकित तिवारी एहसान अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद अहद खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले हसन चंदवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस युवा अध्यक्ष अमित यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिता देवी, मुंगेश्वर राम सहित कांग्रेस, बसपा, माले समेत आदि मौजूद थे.