लातेहार। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एलपीएल 2025-26 का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. लातेहार फाइटर और लातेहार सुपर किंग के बीच फाइनल मुकाबला हुआ. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार फाइटर की टीम मे निर्धारित 20 ओवर मे चार विकेट खोकर 229 रनो का विशाल स्कोर बनाया. जिसमे धनंजय पांडेय ने 54 गेंद मे 100 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी सुपर किंग की टीम सभी विकेट खोकर 19 ओवर मे 164 रन पर ढ़ेर हो गई. लातेहार फाइटर ने लातेहार सुपर किंग को 65 रनों से हरा दिया. एलपीएल मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को सम्मानित किया गया. एलपीएल मे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धनंजय पांडेय और मैन ऑफ द सिरिज का पुरस्कार गौरव पाल को दिया गया. इसके अलावा वेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार रौनक दुबे और वेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार कुमार सानू को दिया गया. वहीं चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने विजेेेता टीम को 25 और उप विजेता टीम को 15 हजार रूपये नगद प्रदान किया है. मौके पर अतिथि जिप अध्यक्ष पूनम देवी, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार तथा भारत सरकार के रूफ एंड ब्रिज विभाग के स्वतंत्र निदेशक सह अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने विजेता, उप विजेता तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को कप देकर सम्मानित किया. मौके पर अतिथियो ने कहा कि क्रिकेट के महासमर मे जिले के खिलाड़ियो ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया है. सभी ने खिलाड़ियों और बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, पूर्व जिप सदस्य रामदेव सिंह, संघ के उपाध्यक्ष अनिल सिंह, विष्णु गुप्ता व सुरेंद्र प्रसाद, सचिव अमलेश सिंह, दीपक पांडेय, आनंद सिंह, दिलीप कुमार, शैलेश कुमार, कौशल पांडेय, गौरव दास समेत काफी संख्या मे खिलाड़ी उपस्थित थे.