लातेहार। जिला स्टेडियम में छह अक्टूबर से लातेहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में लातेहार प्रिमियर लीग का आगाज किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह व अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उन्होने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया. उप विकास आयुक्त ने बल्लेेेेेबाजी कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.
मौके पर जिप अध्यक्ष श्रीमती देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है. उन्होने खिलाडि़यों को अपनी शुभकामनायें दी. उप विकास आयुक्त श्री अहमद ने कहा कि लातेहार में क्रिकेेट प्रिमियर लीग का आयोजन करना यह साबित करता है कि यहां क्रिकेट के चाहने वाले हैं. उन्होने कहा कि वे संघ के साथ हैं.
नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह ने भी खिलाडि़यों को अपनी शुभकामनायें दी. उदघाटन मैच लातेहार सुपर किंग बनाम पीआर किंग के बीच खेला गया. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी, जिला क्रिेकेट संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव अमलेश सिंह व कार्यकारिणी सदस्य सह भारी उद्योग मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक सह अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस अवसर पर राकेश कुमार दुबे, मुरली प्रसाद, रामदेव सिंह, आशीष नाथ शाहदेव, शैलेश कुमार, आनंद सिंह, आर्सेन तिर्की, मुकेश पांडेय, जावेद अख्तर व अनूप प्रसाद समेंत लातेहार जिला क्रिकेट संघ के कई सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे.