WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.02 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.15 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.25 AM
WhatsApp Image 2026-09-05 at 8.37.21 AM
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्मलातेहार

कृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकी

लातेहार। लोटस वैली प्ले पब्लिक स्कूल, लातेहार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने राधा रानी, भगवान श्रीकृष्ण, माता यशोदा, नंद बाबा, वासुदेव जी, देवकी माता एवं कंस की भूमिकाएं निभाईं. बच्चों ने कंस के कारागार से श्रीकृष्ण के जन्म, वासुदेव जी द्वारा श्रीकृष्ण को मथुरा से गोकुल ले जाने तथा अंत में कंस वध तक की पूरी कथा को मनमोहक अभिनय एवं झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया. इस प्रस्तुति में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति के लिए लातेहार के विभिन्न विद्यालयों के बीच विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं बच्चों में हर्ष देखा गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नूपुर, अनिशा, वर्षा, साक्षी, सफीना, प्रियंका सहित विद्यालय के डायरेक्टर दीपक का विशेष योगदान रहा.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button