लातेहारसरस्वती विद्या मंदिर
सरस्वती विद्या मंदिर में मनायी गयी महात्मा बुद्ध की जयंती


उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया. जयंती प्रमुख फूलचंद कुमार सिंह ने महात्मा बुद्ध की जीवनी को संक्षेप में बताया. विद्यालय की छात्रा रुचि कुमारी ने महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को बच्चों के सामने रखा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा उन्हें सत्य, शांति और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गौतम बुद्ध के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. 